एजुकेशन

ICAI CA Admit Card 2025: जारी हुआ सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

ICAI CA Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICAI CA Admit Card 2025 (Photo Credit: ICAI Website)

ICAI CA Admit Card 2025: आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीए फाइनल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएआई की ओर से सीए फाइनल ग्रुप 1 एग्जाम का आयोजन 3 सितंबर, 6 सितंबर और 8 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, ग्रुप 2 की परीक्षा 10 सितंबर, 12 सितंबर और 14 सितंबर को होगी। इसी तरह सीए इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा 4 सितंबर, 7 सितंबर, 9 सितंबर और ग्रुप 2 की परीक्षा 11 सितंबर, 13 सितंबर और 15 सितंबर को होगी। जबकि, सीए फाउंडेशन एग्जाम का आयोजन 16 सितंबर, 18 सितंबर, 20 सितंबर और 22 सितंबर को किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download ICAI CA Admit Card 2025

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Admit Card 2025: इस बात का रखें ध्यान

सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल एग्जा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article