एजुकेशन

IBPS SO Prelims Admit Card 2025: जारी हो गया आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा का प्रवेश पत्र, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

IBPS SO Prelims Admit Card 2025 Download: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी हो गया है, इन एडमिट कार्ड को ibps.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी इन्हें डाउनलौड कर सकेंगे। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 30 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें 150 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 125 होंगे।

Image

आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025

IBPS SO Prelims Admit Card 2025 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने एसओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS SO Prelims Admit Card 2025 Download Link को खबर में भी दिया गया है, ध्यान रहे एडमिट कार्ड 22 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद लिंक को डिएक्टिव कर दिया जाएगा।

कब होगी परीक्षा?

प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 30 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें 150 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 125 होंगे। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।

उम्मीदवारों को आईबीपीएस द्वारा निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करके तीनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। आवश्यकताओं के आधार पर, आईबीपीएस द्वारा निर्धारित प्रत्येक श्रेणी में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

IBPS SO Prelims Admit Card 2025 How to Check

IBPS SO Prelims Admit Card 2025 Online देखने या डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध IBPS SO Prelims Admit Card 2025 Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा

5. एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

6. आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

1007 पदों पर होनी है भर्ती

पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई, 2025 को समाप्त हुई। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1007 विशेषज्ञ अधिकारी पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article