एजुकेशन

IBPS RRB Result 2022: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 23, 2022, 04:17 PM IST

IBPS RRB Result 2022: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल I, II और III के रिजल्ट का इंतजार खत्मम हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सरकारी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

IBPS RRB Officer Scale I, II and III Main Exam Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल I, II और III के नतीजे जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Main Result 2022: कब होगा इंटरव्यू

आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑफिसर स्केल I, II और III मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू की तारीख अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरव्यू जनवरी 2023 में होगा। ऐसे में इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

How to download IBPS RRB Main Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी मेन रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल I /स्केल II /स्केल III रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

IBPS RRB Exam Result 2022:इस बात का रखें ध्यान

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल I /स्केल II /स्केल III परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि 31 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले अपने नतीजे जरूर चेक कर लें। तय समय के बाद रिजल्ट का लिंक उपल्बध नहीं रहेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article