एजुकेशन

IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, यहां देखें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

IBPS Clerk Recruitment 2026, Sarkari Naukri: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन के क्लर्क के पदों पर आज यानी 1 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क के लिए आज से करें आवेदन

IBPS Clerk Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS Clerk Recruitment 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन के क्लर्क के पदों पर आज यानी 1 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो (IBPS Clerk Recruitment) चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक,

यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है।

IBPS Clerk Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख

  1. रजिस्ट्रेशन की शुरुआत (Registration Begins)- 1 अगस्त 2026
  2. आवेदन की आखिरी तारीख (Last date To Apply)- 21 अगस्त 2026
  3. आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख (Application Fee Payment) - 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026
  4. प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख - 10 और अक्टूबर 2026
  5. मेन्स एग्जाम डेट - 27 दिसंबर 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता

आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IBPS Clerk Prelims, Mains Exam Date: कब होगी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

IBPS Clerk Selection Process: तीन चरणों में होगा सेलेक्शन

आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए योग्य होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

IBPS Clerk Syllabus: 100 मार्क्स के 100 सवाल

आईपीबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article