IBPS PO Mains 2022 Guidelines: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस पीओ 2022 परीक्षा 26 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर, पीओ भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें अपने आईबीपीएस पीओ प्रवेश पत्र 2022 और परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रमाण ले जाने की जरूरत होगी। आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 परीक्षा समय, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण परीक्षा विवरण नीचे देखें।
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2022 तिथि, समय:
पात्र उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 परीक्षा 26 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा 9 am से 12.30 pm तक आयोजित होगी। दूसरी शिफ्ट के एग्जाम का रिपोर्टिंग टाइम 1.00 PM है और इसका आयोजन 2 pm से 5.30 pm के दौरान किया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 परीक्षा दिशानिर्देश:
- अपने आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 एडमिट कार्ड को एक वैध सरकारी आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।
- सभी पालियों में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए विवरण और रिपोर्टिंग समय को चेक करना आवश्यक है।
- वेरिफिकेशन और तलाशी के लिए परीक्षा समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- कोविड-19 शासनादेशों और प्रवेश पत्र पर उल्लिखित निर्देशों का पालन करें।
- पेपर देते समय पेपर हल करने से पहले सभी प्रश्नों को जरूर पढ़ लें।
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 परीक्षा पैटर्न, सिलेबस:
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2022 में ऑब्जेक्टिव और थ्योरी दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल हैं। ऑब्जेक्टिव सेक्शन को चार भागों में बांटा गया है- रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन। जबकि वर्णनात्मक खंड में अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) से प्रश्न होते हैं। परीक्षण की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। परीक्षा कुल 225 अंकों की होती है।
