एजुकेशन

IBPS Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस ने जारी किया क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, ibps.in पर देखें डायरेक्ट लिंक

IBPS Clerk Prelims Result 2025 is released: आईबीपीएस ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परिणाम को ibps.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IBPS Clerk Prelims Result 2025 Online देख सकते हैं।

Image

IBPS Clerk Prelims Result 2025 out

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Link: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज, 20 नवंबर को क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक साइट ibps.in पर की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये 13,533 पदों को भरा जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो खबर में स्टेप बाय स्टेप के साथ साथ डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

उम्मीदवार 27 नवंबर तक इन रिजल्ट्स को देख सकेंगे। इसके बाद रिजल्ट लिंक को वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।

IBPS क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड की जानकारी पाने के लिए, उम्मीदवार timesnowhindi.com/education पर विजिट करते रहें। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और पासवर्ड, या जन्म तिथि से लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS Clerk Prelims Result 2025 out

क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम

IBPS Clerk Prelims Result 2025 How to check

  • IBPS Clerk Prelims Result 2025 Official Website पर जाएं।
  • Recent updates के नीचे देखें:-
CRP-CSA-XV

Posted on 20 Nov, 2025

Result Status of Online Preliminary Examination for CRP-CSA-XV पर क्लिक करें।

  • नया पेज खुलेगा यहां क्रेडिंशियल डालें
  • IBPS Clerk Prelims Result 2025 Download करें।

IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 के जरिये कुल 13,533 वैकेंसी को भरा जाएगा। बता दें, पहले 10,277 पदों को भरा जाना थ, लेकिन वैकेंसी बढ़ा दी गई थीं और अब पहले की तुलना में 3,200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें, आईबीपीएस ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को किया था। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में, उम्मीदवारों को उपलब्ध वैकेंसी के आधार पर पार्टिसिपेटिंग बैंकों में से किसी एक को प्रोविजनली अलॉट किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article