एजुकेशन

IBPS Clerk Mains Result 2023: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट, ibps.in से ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा क्लर्क मेन्स एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया था।

Image

IBPS Clerk Mains Result 2023

IBPS Clerk Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा क्लर्क मेन्स एग्जाम (IBPS Clerk Mains Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से अपना रिजल्ट (IBPS Clerk Mains Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

IBPS Clerk Mains Exam 2023: मेन्स रिजल्ट का इंतजार

आईबीपीएस क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, 27 अगस्त और 2 सितंबर को किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा 7 अक्टूबर को हुई थी। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

IBPS Clerk Mains Result 2023 Date: कब आएगा मेन्स रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट नवंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, कैटेगरी, एग्जाम डेट और क्वालिफाइंग स्टेट्स सहित अन्य जानकारी दी होगी।

How to Download IBPS Clerk Mains Result 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर क्लर्क मेन्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से क्लर्क के कुल 5545 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से 28 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article