एजुकेशन

IB ने जारी किया सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट परीक्षा का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स में कर सकते हैं डाउनलोड

IB Security Assistant Result 2025-26: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 30 अक्टूबर 2025-26 में आयोजित हुई सिक्टोरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IB ने जारी किया सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट परीक्षा का रिजल्ट (Photo - Canva)

IB Security Assistant Motor Transport Result 2025 Out: इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा आयोजित सिक्टोरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट परीक्षा में शामिल होने के बाद रिजल्ट की बेसब्री राह देख उम्मीदवार का इंतजार अब खत्म हो गया है। आईबी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आईबी ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवार इस पीडीएफ में अपना परीक्षा रोल नंबर दिया हुआ है।

कब हुई थी IB सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट परीक्षा?

बता दें कि आईबी ने सिक्टोरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट टियर 1 की परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 में किया था। परीक्षा का रिजल्ट कब जारी कर दिया गया है। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अब टियर -2 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

IB सिक्योरिटी असिस्टेंट रिजल्ट 2025-26 कैसे करें डाउनलोड?

1. सिक्योरिटी असिस्टेंट रिजल्ट 2025-26 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'रिजल्ट सेक्शन' दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप दिए गए 'IB Security Assistant Motor Transport Result 2025-26' लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आ जाएगी।

5. Control + F का बटन दबाकर अपना रोल नंबर और नाम सर्च कर सकते हैं।

6. उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करना न भूलें।

टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल भी हुए हैं, वह रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करना न भूलें। भविष्य के संदर्भ में इसे संभालकर रखें।

टियर 2 परीक्षा कितने अंकों के लिए आयोजित होगी

बता दें कि आईबी द्वारा सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) टियर 1 में सफल होकर टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि टियर 2 की परीक्षा 50 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले जरूरी हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article