एजुकेशन

IAF Agniveer Result 2023: जारी हुआ भारतीय वायु सेना अग्निवीर का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 09:44 PM IST

IAF Agniveer Result 2023 Declared: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Image

IAF Agniveer Result 2023: यहां चेक करें आईएएफ अग्निवीर का रिजल्ट

IAF Agniveer Result 2023 Declared: भारतीय वायु सेना के अग्रिवीर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IAF Agniveer Result 2023) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in, indianairforce.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र यहां अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें इस बार भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षाएं 20 मई से 26 मई तक आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

IAF Agniveer Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  • indianairforce.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IAF Agniveer Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि स्क्रीन पर आपका नाम प्रदर्शित हो जाता है, तो छात्र सफल माने जाएंगे।

IAF Agniveer Result 2023: शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFI) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर ऑफर लेटर सैंड कर दिया जाएगा। बता दें अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना में 4 साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाती है। वहीं ट्रेनिंग के बाद इसमें से 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी नौकरी दी जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article