एजुकेशन

HTET Result 2022: घोषित हुआ हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, bseh.org.in पर करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 20, 2022, 10:01 AM IST

HTET Result 2022 Declared on bseh.org.in, haryanatet.in, Sarkari Result 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

सरकारी रिजल्ट 2022

HTET Result 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे आज यानी 19 दिसंबर 2022 को घोषित कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

HTET Exam 2022: कब हुई परीक्षा

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 दिसंबर और 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 504 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल परीक्षा के लिए 2,18,033 महिलाओं और 87,678 पुरुषों सहित 3,05,717 कुल अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

HTET Exam Result 2022: इतने अंक जरूरी

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, बोर्ड की आधितारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download BSEH HTET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें नतीजे

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबासाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर 'Result' सेक्शन में जाएं।
  • फिर HTET Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामनेे एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

HTET Exam 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस साल 17 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article