HTET 2025 Registration: एचटीईटी के लिए शुरू हुए आवेदन, लास्ट डेट से पहले bseh.org.in पर करें आवेदन
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Dec 25, 2025, 07:58 AM IST
HTET 2025 notification release Registration begins: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचटीईटी 2026 में शामिव होने के लिए कैंडिडेट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
HTET 2025 Registration: एसटीईटी के आवेदन शुरू
HTET 2025 notification release Registration begins: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचटीईटी 2026 में शामिव होने के लिए कैंडिडेट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है और अभ्यर्थी 4 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। एचटीईटी का आयोजन तीन लेवल में किया जाएगा। ध्यान रखें कि आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी के लिए कैंडिडेट के लिए लेवल 1 के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपए, लेवल 2 के लिए 1800 रुपए और लेवल 3 के लिए 2400 रुपए निर्धारित की गई है।
क्यों जरूरी है एचटीईटी
बता दें कि शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं को यह परीक्षा पास करनी होती है। प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए कैंडिडेट की योग्यता इसरी परीक्षा से तय की जाएगी। अप्लाई करने वाले रजिस्टर्ड कैंडिडेट 4 से 5 जनवरी 2026 तक अपने एप्लीकेशन फाॅर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं।
HTET 2025 Eligibility: एचटीईटी योग्यता
लेवल 1 पीआरटी एग्जाम के लिए अभ्यर्थी के पास 50 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही एलिमेंट्री एजुकेशन/स्पेशल एजुकेशन/B.E.Ed में 2 साल का डिप्लोमा जरूरी है। ग्रेजुएशन डिग्री के साथ एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। लेवल 2 की बात करें तो टीजीटी के लिए किसी भी स्ट्रीम में 50% नंबरों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। ग्रेजुएशन के साथ बीएड और स्पेशल बीएड डिग्राधारी भी आवेदन कर सकते हैं। लेवल 3 पीजीटी के लिए 50 फीसदी नंबरों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड जरूरी है।
HTET 2025 How to Apply: एचटीईटी 202 के लिए कैसे करें अप्लाई?
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एचटीईटी अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- यहां लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म करें।
- डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें।
HTET Exam Date: कब होगी परीक्षा?
परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी 2026 को किया जा सकता है। हालांकि अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।