एजुकेशन

HSSC Haryana CET Result 2026 Declared: जारी हुआ हरियाणा सीईटी परीक्षा का रिजल्ट, hssc.gov.in पर करें चेक

HSSC Haryana CET Result 2026 Declared: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

HSSC Haryana CET Result 2026 Declared: यहां देखें हरियाणा सीईटी परीक्षा का रिजल्ट

HSSC Haryana CET Result 2026 Declared: हरियाणा सीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी (Haryana CET Result 2026) खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2026 के परिणाम घोषित कर (Haryana CET Result) दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें हरियाणा सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। आयोग ने परिणाम एक विस्तृत पीडीएफ दस्तावेज़ के रूप में प्रकाशित किया है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के बजाय इस फाइल में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। आयोग ने अपने होमपेज पर परिणाम लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

HSSC Haryana CET Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HSSC Haryana CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2025: Direct Link

Haryana CET Result: कब जारी हुई थी आंसर की

हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 28 मई 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी। वहीं आंसर की 29 जुलाई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए 29 जुलाई तक का समय दिया गया था। वहीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

HSSC CET Result 2026: कैसे हुआ था सेलेक्शन

हरियाणा सीईटी के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के जरिए किया गया था। यहां सीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद ग्रुपवार मुख्य परीक्षा हुई थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article