HSSC Group D CET Result 2023, Sarkari Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट (HSSC Group D Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
HSSC Group D Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा
हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 798 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 नवंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 12 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
HSSC Group D CET Result 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 13,75,151 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में लगभग 8.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download HSSC Group D Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC Group D CET 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 13,536 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
