एजुकेशन

HPCL Recruitment 2026 Vacancy: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 681 सरकारी नौकरी, कई पदों पर अप्लाई करने का मौका

HPCL Recruitment 2026 Vacancy: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। यह महारत्न कंपनी जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर ऑफिसर सहित कई अहम पदों पर कुल 681 रिक्तियों के लिए भर्ती कर रही है।

Image

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 681 सरकारी नौकरी

HPCL Recruitment 2026: Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) में सरकारी नौकरी के लिए अप्‍लाई का मौका है। यह महारत्न कंपनी जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर ऑफिसर सहित कई अहम पदों पर कुल 681 रिक्तियों के लिए भर्ती कर रही है। (HPCL Recruitment 2026 Vacancy) इंजीनियरिंग, फाइनेंस और एचआर जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता जांचकर जल्द आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले Hindustan Petroleum Corporation Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Careers सेक्शन में जाकर Job Openings विकल्प चुनें।
  3. वहां “Recruitment of Officer” से संबंधित विज्ञापन दिखाई देगा। Detailed Advertisement डाउनलोड करके अपनी पात्रता जांच लें।
  4. इसके बाद Click Here to Apply पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. यदि लागू हो तो रुपये 1180 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तारीखें और जरूरी जानकारी

आवेदन करने से पहले इन अहम तिथियों और विवरणों को ध्यान में रखें:

HPCL Recruitment 2026 Last Date25 मार्च 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)3 मई 2026
आवेदन शुल्क1180 रूपये (SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं)
HPCL Recruitment 2026 Apply Onlinehindustanpetroleum.com
सहायता ई-मेलcareers@hpcl.in
पदों का विवरण, योग्यता और वेतन

1. जूनियर एग्जिक्यूटिव (कुल पद – 413)

पदों का वितरण: मैकेनिकल (207), इलेक्ट्रिकल (117), केमिकल (27), सिविल (19), फायर एंड सेफ्टी (16), क्वालिटी कंट्रोल (12), असिस्टेंट (10), एचआर (05)।

योग्यता:

  • असिस्टेंट पद के लिए कम से कम 65% अंकों के साथ स्नातक।
  • इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए संबंधित शाखा में 65% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा।
  • क्वालिटी कंट्रोल और फायर एंड सेफ्टी के लिए बीएससी।
  • एचआर के लिए बीबीए में न्यूनतम 65% अंक।
HPCL Recruitment 2026 Age Limit

आयु सीमा: अधिकतम 25 वर्ष।

वेतनमान: 30,000 – 1,20,000 रुपये।

2. इंजीनियर (कुल पद – 141)

पदों का वितरण: मैकेनिकल (72), इलेक्ट्रिकल (37), सिविल (17), केमिकल (15)।

योग्यता: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 65% अंकों के साथ BE/ B.Tech।

आयु सीमा: अधिकतम 25 वर्ष।

वेतनमान: 50,000 – 1,60,000 रुपये।

3. ऑफिसर (कुल पद – 64)

पदों का वितरण: फाइनेंस-CA (30), आईएस (20), एचआर (06), फाइनेंस-CMA (04), फाइनेंस-MBA (04)।

योग्यता:

  • CA/CMA में कम से कम 50% अंक, या
  • फाइनेंस/एचआर में MBA या MCA में 65% अंक।

आयु सीमा: अधिकतम 27 वर्ष (आईएस पद के लिए 25 वर्ष)।

वेतनमान: 50,000 – 1,60,000 रुपये।

4. सीनियर ऑफिसर (कुल पद – 63)

पदों का वितरण:

सेल्स – रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/एलपीजी (50),

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट (06),

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशन (04),

बेंजीन/टोल्यूनि हैंडलिंग (03)।

योग्यता: संबंधित शाखा में 65% अंकों के साथ BE/B.Tech। सेल्स से जुड़े पदों के लिए MBA/PGDM भी आवश्यक है। इन पदों के लिए 2-3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।

आयु सीमा: पद के अनुसार अधिकतम 28–29 वर्ष।

वेतनमान: 60,000 – 1,80,000 रुपये।

आरक्षण लाभ: SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 10% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा आयु सीमा में भी सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 25 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – 3 मई 2026 को आयोजित होगी।
  2. स्किल टेस्ट – पद की आवश्यकता के अनुसार।
  3. इंटरव्यू – अंतिम मेरिट लिस्ट इन्हीं चरणों के आधार पर तैयार की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद एक वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article