एजुकेशन

HP PAT Result 2023 Declared: जारी हुआ हिमाचल प्रदेश पैट का रिजल्ट, hptechboard.com पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 04:40 PM IST

HP PAT Result 2023 Declared at hptechboard.com, Sarkari Result 2023: हिमाचल प्रदेश पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपने रजिस्ट्रेशन के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

HP PAT Result 2023: यहां चेक करें हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट

HP PAT Result 2023 Declared at hptechboard.com, Sarkari Result 2023: हिमाचल प्रदेश पैट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (HP PAT Result 2023) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या के जरिए अपना परिणाम चेक कर (HP PAT Result 2023 Date)सकते हैं।

बता दें इस बार PAT की परीक्षा 21 मई को आयोजित की (Himachal Pradesh PAT Result) गई थी। हिमाचल तकीनीकी शिक्षा बोर्ड ने 27 मई को आंसर की जारी कर दी थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

HP PAT Result 2023: यहां चेक करें हिमाचल प्रदेश पैट का रिजल्ट

  • सबसे पहले hptechboard.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HP PAT Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

HP PAT Result: यहां देखें कटऑफ

हिमाचल प्रदेश पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट की परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए छात्रों को कुल मार्क्स का 15 प्रतिशत चाहिए होगा। यहां अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 90 मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article