एजुकेशन

यूपी में कैसे बनते हैं सरकारी टीचर, जानें कौन सी परीक्षा पास करना जरूरी, कितनी मिलती है सैलरी

How To Get Government Teacher Job In UP (यूपी में सरकारी टीचर कैसे बनें): यदि आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल बेहद खास रहने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी में सरकारी टीचर कैसे बनते हैं। इसके लिए कौन सी परीक्षा पास करना जरूरी है। यहां जानें यूपी में सरकारी टीचर कैसे बनें, यूपी में प्राइमरी टीचर कैसे बनें, यूपी में प्राइमरी टीचर की सैलरी, यूपी में अपर प्राइमरी टीचर की सैलरी कितनी होती है।

Image

How To Get Government Teacher Job In UP: यूपी में कैसे बनते हैं सरकारी टीचर

How To Get Government Teacher Job In UP (यूपी में सरकारी टीचर कैसे बनें): उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर की नौकरी लोगों की पहली पसंद (UP Primary Teacher Salary) होती है। इसका मुख्य कारण नौकरी की सुरक्षा, अच्छी सैलरी और सामाजिक (UP TGT Teacher Salary) सम्मान है। यहां नियमित आय के साथ अवकाश और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। हालांकि सरकारी टीचर बनना आसान नहीं होता है। इसके लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित होती है। साथ ही परीक्षाएं क्वालीफाई करना होता है। ऐसे में यदि आप भी यूपी में सकारी टीचर बनना चाहते हैं तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल बेहद खास रहने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी में सरकारी टीचर कैसे बनते हैं। इसके लिए क्या योग्यता निर्धारित होती है और कौन सी परीक्षा क्वालीफाई करना जरूरी होता है। यहां जानें यूपी में कैसे बनते हैं गवर्नमेंट टीचर।

बता दें यहां यहां पर प्राइमरी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षक के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित होती है। यहां यूपी में सरकारी टीचर बनने के लिए स्तर वाइज क्वालिफिकेशन जान सकते हैं।

UP Primary Teacher Qualification, Eligibility: यूपी में प्राइमरी टीचर बनने के लिए क्वालिफिकेशन

  • उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर बनने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  • साथ ही D.El.Ed यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में पास होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा यूपीटीईटी की पीक्षा क्वालीपीआई करना अनिवार्य है।
How To Get Government Teacher Job In UP

How To Get Government Teacher Job In UP

Upper Primary Teacher Qualification, Eligibility: यूपी अपर प्राइमरी टीचर के लिए योग्यता

  1. वहीं अपर प्राइमरी टीचर के लिए अलग योग्यता निर्धारित होती है। अभ्यर्थी इन सभी मानकों को पूरा किया होना चाहिए।
  2. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  3. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  4. ग्रेजुएशन के साथ B.Ed होना आवश्यक है या 12वीं के बाद B.El.Ed यानी बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन होना चाहिए।
  5. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) क्वालीफाई होना अनिवार्य है।
How To Become Government Teacher

How To Become Government Teacher

UP PGT Teacher Qualification, Eligibility: पीजीटी टीचर के लिए क्वालिफिकेशन

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (एम.ए./एम.एससी./एम.कॉम.) होना आवश्यक है।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड (Bachelor of Education) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • कुछ विषयों के लिए एम.एड. (M.Ed.), पीएचडी (Ph.D.), या एल.टी. (L.T.) डिप्लोमा भी मान्य हो सकते हैं।
  • उच्च माध्यमिक/स्नातक स्तर पर अच्छी शिक्षा/अंकों को अंतिम चयन में 5% का वेटेज मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए एक बार उत्तर प्रदेश माध्यिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Government Teacher Salary: यूपी में प्राइमरी टीचर की सैलरी कितनी होती है

यूपी में प्राइमरी टीचर के सैलरी की बात करें तो यहां 7वें पे कमीशन के आधार पर सैलरी दी जाती है। टीचर का ग्रेड पे 4,200 रुपये है। इसके अलावा, प्राइमरी टीचर की भर्ती 9,300 रुपये से 35,400 रुपये के बेसिक सैलरी पर की जाती है। हालांकि यहां अनुभव के आधार पर सैलरी बढ़ती जाती है। इसके अलावा एक टीचर को मकान का किराया, परिवहन भत्ता, महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य भत्ता, पेड लीव्स व अन्य भत्ते दिए जाते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article