एजुकेशन

मार्कशीट खो गई है तो ना हों परेशान, घर बैठे ऐसे पा सकते हैं डुप्लिकेट मार्कशीट

How to get Duplicate Marksheet Online: कॉलेज या यूनिवर्सिटी की मार्कशीट खो जाना किसी भी छात्र के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। हालांकि इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र घर बैठे आवेदन करके अपनी नई मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

Image

How to Get Duplicate Marksheet Online: डुप्लिकेट मार्कशीट कैसे ऑर्डर करें

How to get Duplicate Marksheet Online: कॉलेज या यूनिवर्सिटी की मार्कशीट खो जाना किसी भी छात्र के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। नौकरी, एडमिशन या सरकारी भर्ती के दौरान मार्कशीट सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल होती है। हालांकि अब छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश की कई यूनिवर्सिटीज ने डुप्लिकेट मार्कशीट के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। छात्र घर बैठे आवेदन करके अपनी नई मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। अब लगभग सभी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन मार्कशीट उपलब्ध कराने की सुविधा देती हैं। अगर किसी छात्र की मार्कशीट खो जाती है, तो उसे घबराने की बजाय तुरंत यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया समझनी चाहिए। सही दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद डुप्लिकेट मार्कशीट आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्रों को अपना रोल नंबर, पास होने का वर्ष, कोर्स और कॉलेज की जानकारी भरनी होती है। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। कई यूनिवर्सिटीज ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी देती हैं। आवेदन जमा होने के बाद यूनिवर्सिटी दस्तावेजों की जांच करती है और सत्यापन पूरा होने पर डुप्लिकेट मार्कशीट जारी कर देती है।

ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

आवेदन करने से पहले छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। इनमें आधार कार्ड, पुरानी मार्कशीट की कॉपी (अगर उपलब्ध हो), एफआईआर या गुमशुदगी की रिपोर्ट और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। अगर मार्कशीट पूरी तरह खो गई है, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी माना जाता है।

DU के उदाहरण से समझें पूरा प्रोसेस

उदाहरण के तौर पर अगर किसी छात्र की दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU की मार्कशीट खो गई है, तो उसे सबसे पहले डुप्लिकेट मार्कशीट के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Examination” सेक्शन में उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसके बाद एक शुल्क छात्रों को भुगतान करना होता है।

छात्र ध्यान रखें ये बातें

पहले छात्रों को यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब अधिकांश काम ऑनलाइन हो जाता है। कुछ यूनिवर्सिटीज छात्रों को डाक के जरिए मार्कशीट भेजने की सुविधा भी दे रही हैं। फिर भी मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी हमेशा ईमेल या क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखनी चाहिए। इसके अलावा DigiLocker जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर भी कई बोर्ड और यूनिवर्सिटी की डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध रहती हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article