How to Apply for Marksheet/Degree at home: अकसर दूर रहने वाले छात्रों को डिग्री मंगवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब छात्रों की इस समस्या का सामना नहीं करना होता है। आजकल के दौर में अगर आपको अपनी डिग्री और मार्कशीट चाहिए तो फिर बार कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। कई विश्वविद्यालय और सरकारी पोर्टल ऐसी सुविधा दे रहे हैं कि घर बैठे ही आप अपनी मार्कशीट और डिग्री (how to get degree or marksheet at home) मंगवा सकते हैं। चलिये आसान भाषा में समझते हैं ये पूरा प्रोसेस...
घर बैठे यूनिवर्सिटी से डिग्री और मार्कशीट कैसे मंगाएं? जानिए पूरा तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप)
- अगर आपको भी अपनी मार्कशीट घर बैठे चाहिए तो फिर सबसे पहले अपनी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डिजिलॉकर पर जाना होगा।
Digilocker पर कई यूनिवर्सिटीज के दस्तावेज पहले से ही उपलब्ध रहते हैं। - अब रजिस्ट्रेशन करें। (
degree at home ) - अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की मदद से रजिस्ट्रेशन करें और अगर पहले से ही अकाउंट है तो फिर सीधे लॉगिन करें।
- अब अपना डॉक्यूमेंट सर्च करें।
- एक बार लॉगिन करने के बाद आपको Education या फिर
Issued Documents सेक्शन में जाना होगा और फिर अपनी यूनिवर्सिटी का नाम सर्च करना होगा। - अब जरूरी डीटेल्स भरें और अब आपको अपना रोल नंबर, पासिंग ईयर, रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी।
- ताकि सिस्टम आपकी मार्कशीट निकाल सके।
- अब डॉउनलोड या फिर ऑर्डर पर क्लिक करें।
- अगर आपका डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर पर है तो आप तुरंत ही उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- अगर नहीं तो आप यूनिवर्सिटी पर Apply for Duplicate Marksheet/Degree ऑप्शन को चुनकर ऑनलाइन इसे मंगवा सकते हैं।
- अब फीस जमा करें।
- आपको डुप्लीकेट डिग्री या फिर मार्कशीट के लिए 200 से लेकर 1000 तक की ऑनलाइन फीस देनी होती है।
- फीस जमा करने के बाद यूनिवर्सिटी आपके पते पर स्पीड पोस्ट या फिर कुरियर से डिग्री या मार्कशीट भेज देती है। आमतौर पर इस प्रोसेस में 10 से 30 दिन का समय लग सकता है।
- हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही आवेदन करें।
- गलत जानकारी भरने पर आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- कुछ यूनिवर्सिटी में ऑफलाइ वेरिफिकेशन भी मांगा जा सकता है।
अब ऑनलाइन डिग्री या फिर मार्कशीट पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। बस सही जानकारी और ऑनलाइन प्रोसेस के जरिये आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपनी डिग्री मंगवा सकते हैं।
