AI की पढ़ाई के लिए नंबर वन इंस्टीट्यूट कौन सा है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन ?

Best Institute to learn AI : आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर सेक्टर में छाया हुआ है। शायद ही कोई ऐसा सेक्टर है, जिसमें एआई की जरूरत ना हो। ऐसे में समय की जरूरत को देखते हुए हर किसी को एआई सीखना चाहिए। खासकर छात्रों की बात करें तो स्कूल पास करने के बाद अगर अच्छी नौकरी चाहिए तो एआई जैसी स्किल्स तो आनी ही चाहिए। ऐसे में इस लेख में हम आपको बेस्ट इंस्टीट्यूट के बारे में बताएगे, जहां से AI सीखकर आप अपना करियर सेट कर सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि यहां पर एडमिशन कैसे मिलता है।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Apr 5 2026, 20:21 IST
बेहद जरूरी AI01 / 06

बेहद जरूरी AI

AI (Artificial Intelligence) आज के समय में सिर्फ एक टेक स्किल नहीं बल्कि लगभग हर फील्ड की जरूरत बन चुका है। AI उतना ही जरूरी है, जितना कि कभी कंप्यूटर या फिर इंटरनेट सीखना हुआ करता था। ऐसे में अगर आपने 12वीं पास किया है और आप किसी अच्छे एआई इंस्टीट्यूट की तलाश में हैं तो ये लेख आप ही के लिए है।

AI सीखने के लिए देश के टॉप इंस्टीट्यूट्सImage Credit : IStock02 / 06

AI सीखने के लिए देश के टॉप इंस्टीट्यूट्स

Indian Institute of Technology Delhi और Indian Institute Of Technology Hyderabad AI के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिने जाते हैं। यहां पर B.Tech और M.Tech के लेवल पर ही AI के कोर्सेज भी कराए जाते हैं।

कैसे मिलता है यहां एडमिशन? Image Credit : IStock03 / 06

कैसे मिलता है यहां एडमिशन?

यहां पर एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced जैसा कठिन एग्जाम देना होता है लेकिन यहां पर फीस अन्य प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले काफी कम होती है। इसके साथ ही यहां पर प्लेसमेंट पैकेज भी काफी ऊंचे होते हैं।

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIIT Delhi)Image Credit : IStock04 / 06

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIIT Delhi)

ये इंस्टीट्यूट दिल्ली के उन संस्थानों में से एक है, जो कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करवाते हैं। ये संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलाव और आने वाले समय में इसके इस्तेमाल के बारे में सिखाते हैं। यहां पर UG और PG दोनों ही प्रोग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलग-अलग कोर्सेज में होते हैं।

कैसे मिलता है IIIT Delhi में एडमिशन ?Image Credit : IStock05 / 06

कैसे मिलता है IIIT Delhi में एडमिशन ?

IIIT Delhi में एडमिशन लेना IIT जितना मुश्किल तो नहीं लेकिन हां कंपीटिशन अच्छा खासा है। यहां दाखिला JEE Main के आधार पर होता है। 12वीं में फिजिक्स होनी चाहिए और कम से कम 70 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।

ये ऑप्शन भी हैं अच्छेImage Credit : IStock06 / 06

ये ऑप्शन भी हैं अच्छे

अगर आप कम फीस में अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं तो netaji Subhas University of Technology और Delhi Technological University जैसे सरकारी कॉलेज भी अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। यहां पर कंप्यूटर साइंस और AI से जुड़े कोर्स करवाए जाते हैं। यहां की फीस भी कम है और यहां पर एडमिशन JEE Main और काउंसलिंग के जरिये होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!