एजुकेशन

Holi 2024 School Holiday: होली कब 24 या 25 मार्च, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Holi 2024 School Holiday Holi 2024 Date 24 And 25 March: होली की तारीख को लेकर इस बार कंफ्यूजन बना हुआ है। 24 और 25 मार्च को होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। आइए जानते हैं इस बार किस दिन होली का अवकाश स्कूलों में रहने वाला है।

Image

Holi 2024 School Holiday

Holi 2024 School Holiday Holi 2024 Date 24 And 25 March: मार्च के महीने में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली रंगों का त्योहार है यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि रंगोत्सव वाली होली 24 या 25 मार्च कब है। इसबार 24 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा।आइए जानते हैं इस बार किस दिन होली का अवकाश स्कूलों में रहने वाला है।

कब है होली 2024, Holi 2024 Date

होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन इसलिए बना हुआ है कि पूर्णिमा तिथि 24 और 25 दोनों दिन रहने वाली है। इस बार 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को हो रहा है। जानकारों का मानना है कि इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा।

होली की छुट्टी, Holi 2024 School Holiday

मार्च 2024 में कुल 10 दिन की छुट्टियां होंगी। ये छुट्टियां यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेत देश भर के कई राज्यों के लिए हैं। स्कूलों में इस बार 25 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। इससे पहले 24 मार्च को रविवार है जिसके चलते छोटी होली का भी अवकाश छात्रों को दिया जा रहा है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article