BSEH Haryana Board 10th Result 2024 Date and Time, Kab Aayga: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर (Haryana Board 10th Result) रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा ने जानकारी साझा करते हुए सूचित किया है कि रिजल्ट 15 मई तक घोषित कर (Haryana Board 10th Result 2024 Date) दिया जाएगा। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। साथ ही अंकों को तेजी से साइट पर अपलोड किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकाकिक वेबसाइट
बता दें बीते वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 96 हजार 329 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से कुल 65.43 फीसदी छात्र पास हुए थे। यहां छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 61.41 फीसदी व छात्राओं का पास पर्सेंटेज 69.81 प्रतिशत देखने को मिला था। उम्मीद है कि इस बार पास पर्सेंटेज में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
Haryana Board 10th Result 2024 Date: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा 15 मई तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें और हरियाणा बोर्ड के ट्वीटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।How To Check HBSE Haryana Board 10th Result 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEH Haryana Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
