HBSE Haryana Board Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें PDF डाउनलोड
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 28, 2026, 03:18 PM IST
HBSE Haryana Board Date Sheet 2026 Pdf Download (हरियाणा बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026): हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र bseh.org.in से अपनी डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और उसके अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट (फोटो- कैनवा)
HBSE Haryana Board Date Sheet 2026 Pdf Download (हरियाणा बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026): हरियाणा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं के साथ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (HBSE Date Sheet 2026 Website) bseh.org.in पर जारी कर दी है। 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहें कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी डेटशीट 2026 डाउनलोड (Haryana Board Date Sheet 2026 Class 10th 12th) कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाओं की शुरुआत 26 फरवरी 2026 से होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत एक दिन पहले यानी 25 फरवरी से होने वाली है। हरियाणा बोर्ड परीक्षा की तैयार करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
| हरियाणा बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026 | विशेष विवरण |
| बोर्ड का नाम | हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) |
| परीक्षा का नाम | एचबीएसई कक्षा 12वीं |
| परीक्षा तिथि | 25 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| सत्र | 2025-26 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bseh.org.in |
| धारा | विज्ञान, वाणिज्य, कला |
| आवश्यक प्रमाण पत्र | रोल नंबर और जन्म तिथि |
HBSE Date Sheet 2026 Class 10th - कितनी शिफ्ट में होगी हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं
बता दें कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन केवल एक शिफ्ट में किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, परीक्षाएं दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक यानी 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
हरियाणा बोर्ड 10वीं की डेट शीट (HBSE 10th Board Datesheet 2026)
| दिन | तारीख | विषय |
| गुरुवार | 26 फरवरी, 2026 | गणित (मानक / बुनियादी) |
| शनिवार | 28 फरवरी, 2026 | हिंदी |
| गुरुवार | 5 मार्च, 2026 | अंग्रेजी |
| शनिवार | 7 मार्च, 2026 | संस्कृत / उर्दू |
| गुरुवार | 12 मार्च, 2026 | विज्ञान |
| सोमवार | 16 मार्च, 2026 | सामाजिक विज्ञान |
| बुधवार | 18 मार्च, 2026 | पंजाबी / आईटी-आईटीईएस |
| शुक्रवार | 20 मार्च, 2026 | एनएसक्यूएफ विषय |
हरियाणा बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2026 (HBSE 12th Board Datesheet 2026)
| दिन | तारीख | विषय |
| बुधवार | 25 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी कोर / अंग्रेजी ऐच्छिक |
| शुक्रवार | 27 फरवरी, 2026 | राजनीति विज्ञान |
| सोमवार | 2 मार्च, 2026 | भौतिकी / अर्थशास्त्र |
| मंगलवार | 3 मार्च, 2026 | व्यायाम शिक्षा |
| शुक्रवार | 6 मार्च, 2026 | इतिहास / जीवविज्ञान |
| सोमवार | 9 मार्च, 2026 | रसायन विज्ञान / लेखांकन / लोक प्रशासन |
| बुधवार | 11 मार्च, 2026 | कंप्यूटर विज्ञान / आईटी-आईटीईएस |
| गुरुवार | 12 मार्च, 2026 | कृषि / दर्शनशास्त्र |
| शुक्रवार | 13 मार्च, 2026 | समाज शास्त्र |
| मंगलवार | 17 मार्च, 2026 | अंक शास्त्र |
| बुधवार | 18 मार्च, 2026 | संस्कृत / उर्दू |
| गुरुवार | 19 मार्च, 2026 | गृह विज्ञान |
| शुक्रवार | 20 मार्च, 2026 | मनोविज्ञान |
| मंगलवार | 24 मार्च, 2026 | हिंदी कोर / हिंदी ऐच्छिक |
| शुक्रवार | 27 मार्च, 2026 | भूगोल |
| शनिवार | 28 मार्च, 2026 | बिजनेस स्टडीज |
| सोमवार | 30 मार्च, 2026 | पंजाबी / संस्कृत साहित्य |
| बुधवार | 1 अप्रैल, 2026 | एनएसक्यूएफ विषय |
| बुधवार | 1 अप्रैल, 2026 | संस्कृत व्याकरण भाग-2 |
Haryana Board Date Sheet 2026 Pdf Download (हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026)
- कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबाइट पर bseh.org.in पर जाएं।
- वेबसाइट खुलने पर दिए गए मेन पेड पर क्लिक करें।
- मेन पेज पर क्लिक करने के बाद आपके सामने होम पेज आएगा, जिस पर कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का लिंक दिया गया है।
- उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें आपकी डेटशीट दी गई है।
- अब छात्र अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए हरियाण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।