एजुकेशन

HBSE Board Date Sheet 2023: जारी हुई हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 और 12 की 2023 डेटशीट, 27 से शुरू होगी परीक्षा

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 11, 2023, 06:40 PM IST

HBSE, Haryana Board Date Sheet 2023 Class 12 and Class 10: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए एचबीएसई डेटशीट 2023 जारी कर दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in की मदद से हरियाणा बोर्ड 2023 परीक्षा डेटशीट चेक कर सकेंगे।

Image

हरियाणा बोर्ड डेटशीट 2023

Photo : iStock

Haryana Board, HBSE Date Sheet 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए एचबीएसई डेट शीट 2023 जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से हरियाणा बोर्ड 2023 परीक्षा डेटशीट को देख सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड डेटशीट के डॉक्यूमेंट पर एचबीएसई छात्रों को ध्यान में रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किया गया है। बीते साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च, 2022 से शुरू हुईं और 27 अप्रैल, 2022 को खत्म हुई थीं। इस बार का ऐसे देखें schedule :-

होम पेज पर जाकर 'न्यूज' सेक्शन पर जाइये।

यहां इस नाम से टेस्क्ट मिलेगा — Date Sheet:- (Theory Papers) for Secondary, Senior Secondary Certificate (Academic/Open/Regular/Re-appear/Additional/Improvement) Examination Feb./Mar.-2023

Direct Link for - Haryana Date Sheet 2023

जानें पिछले साल का हाल

एचबीएसई ने 31 मार्च, 2022 से 20 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कीं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी और सभी परीक्षा केंद्रों में छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल रखे गए थे।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article