एजुकेशन

Hathras Stampede Case: डीएम बनते ही 7 दिन के भीतर मिला बड़ा चैलेंज, जानें कौन हैं हाथरस DM आशीष कुमार

Hathras DM IAS Ashish Kumar: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। हाथरस जिले के डीएम IAS आशीष कुमार ने महज सात दिन पहले ही जिले की कमान संभाली है।

Image

हाथरस डीएम IAS आशीष कुमार

Photo : Times Now Digital

Hathras DM IAS Ashish Kumar: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। भगदड़ के दौरान अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत सूचना मिली है। हाथरस की इस घटना के बाद डीएम आशीष कुमार चर्चा में हैं। बता दें कि IAS आशीष कुमार को महज 7 दिन पहले ही हाथरस जिले का कमान मिला था।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के पास एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग में लाखों की संख्या में लोग जुट गए। यह सत्संग कथावाचक भोले बाबा का था। इस दौरान अचानक भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। डीएम आशीष कुमार ने घटना की जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं IAS आशीष कुमार कौन हैं।

Hathras DM IAS आशीष कुमार कौन हैं?

IAS आशीष कुमार का नाम हाल ही में उत्तर प्रदेश में चले ट्रांसफर एक्सप्रेस में सामने आया था। डीएम आशीष कुमार UPSC 2015 बैच के आईएएस हैं। IAS आशीष ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 9 के साथ क्रैक थी। साल 1989 में जन्में ने महज 25 साल की उम्र में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की है।

Hathras DM Ashish kumar

Hathras DM IAS Ashish Kumar

26 जून को उन्होंने हाथरस जिले की कमान संभाली है। इससे पहले आशीष कुमार की पोस्टिंग सहारनपुर जिले में थी। सहारनपुर प्राधिकरण में वीसी के पद पर तैनात आशीष कुमार को हाथरस जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लंबे समय से हाथरस जिले में तैनात डीएम अर्चना वर्मा का ट्रांसफर हो गया और वो अब विशेष सचिव चिकित्सा के पद पर तैनात हैं।

क्या है पूरी घटना?

थरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें जमीन पर पड़े लागों को देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की बात करें तो करीब 122 लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक भक्त घायल हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article