Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2023 DATE: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा HTET की तारीख घोषित कर दी गई है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने तय किया है कि दो और तीन दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वी पी यादव ने दी है।हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वी पी यादव ने बताया कि सरकार बोर्ड को परीक्षा कराने की अनुमति देती है और सरकार से अनुमति मिलने के बाद परीक्षाओं की तारीख तय की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षाएं 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को होगी। वहीं तीन दिसंबर को सुबह लेवल दो की और शाम को लेवल एक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार इस पात्रता परीक्षा में 2021 में एक लाख 87 हजार आवेदक थे, वहीं 2022 में तीन लाख पांच हजार 718 लोगों ने आवेदन किया था। इस बार आवेदकों की संख्या अधिक हो सकती है। बोर्ड के चेयरमैन ने आगे बताया कि परीक्षा के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं शनिवार और रविवार को हो रही हैं, ऐसे में परीक्षा में बैठने वालों की संख्या अधिक होने वाली है।
HTET 2023: सभी जिलों में बनेंगे केंद्र
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा टीईटी के लिए सभी जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए जा रहे हैं। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि आवेदक को उसके गृह जिले में ही केन्द्र मिले। इससे आवेदकों को लंबी यात्रा नहीं करनी होगी। आवेदकों को एडमिट कार्ड भी जल्द भेजे जाएंगे। सरकार परीक्षा के दिन बसों की सुविधा भी दे सकती है।
