एजुकेशन

Haryana School Summer Vacation: 30 जून तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल, शिक्षा विभाग ने किया गर्मयों की छुट्टी का ऐलान

Haryana School Summer Vacation, Summer Vacation In Haryana, Faridabad, Gurgaon School: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी व पव्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। यहां कल यानी 28 मई से 30 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Haryana School Summer Vacation: 30 जून तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल

Haryana School Summer Vacation, Summer Vacation In Haryana, Faridabad, Gurgaon School: हरियाणा स्कूल के छात्रों के लिए बिग अपडेट है। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर (Haryana School Summer Vacation)दी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी कर प्रदेश के सभी विद्यालयों में 28 मई 2024 से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर (Summer Vacation In Haryana) दिया है। शिक्षा विभाग का यह आदेश राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

जारी नोटिस में कहा गया है कि दिनांक 28.05.2024 से 30.06.2024 तक ग्रीष्माकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। सभी विद्यालय उक्त समय अवधि के दौरान बंद रहेंग। इसके अतिरिक्त सभी अध्यापक विद्यार्थियों को आज दिनांक 27 मई को ही हॉलिडे होमवर्क देना भी सुनिश्चित करेंगे।

Haryana School Summer Vacation: अब 1 जुलाई को खुलेंगे स्कूल

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की मानें तो अब 1 जुलाई 2024, सोमवार से पुन: विद्यालय संचालित किया जाएगा। एक बार फिर सूचित किया जाता है कि यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए लागू किया जाएगा।

Summer Vacation In Haryana School: नौतपा ने दिया दस्तक

बता दें हरियाणा में नौतपा ने दस्तक दे दिया है। यहां हीटवेव व उमस से लोगों का हाल बेहाल है। बीते दिन राज्य के कई क्षेत्रों में पारे में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। सिरसा में दिन का तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं प्रदेश में बीते 14 दिन से लगातार तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें आने वाले दिनों में अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article