एजुकेशन

Haryana Open School Exam 2023: जारी हुआ ओपन स्कूल एग्जाम का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 17, 2023, 01:12 PM IST

Haryana Open School Exam 2023: हरियाणा बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने ओपन स्कूल एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है।

Image

HBSE Admit Card 2023

Haryana Open School Exam 2023, HBSE Open School Exam Admit Card 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने ओपन स्कूल एग्जाम (Haryana Open School Exam 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

HBSE Open School Exam 2023: ओपन स्कूल एग्जाम की डेट

हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं एग्जाम का आयोजन 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

HBSE Open School Admit Card 2023: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड

स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोज कर सकते हैं। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

How to download Haryana Open School Exam 2023 Admit Card

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ओपन स्कूल एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
HBSE Open School Exam Admit Card 2023 -Direct Link

HBSE Board Exam 2023: कब होगी बोर्ड परीक्षा

हरियाणा बोर्ड 10वीं रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक होगी। इसके लिए बोर्ड 20 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी करेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article