एजुकेशन

Haryana NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें कैसे करें आवेदन

Haryana NEET PG Counselling revised schedule: हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवार काउंसलिंग पोर्टल hry.online-counselling.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार अब आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ऑप्शन भर सकते हैं।

Image

Haryana NEET PG

haryana neet pg counselling registration: पंडित बी.डी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। ये काउंसलिंग शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए MD, MS और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए कराई जा रही है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन एडिटिंग, सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवार काउंसलिंग पोर्टल hry.online-counselling.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार अब आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ऑप्शन भर सकते हैं।

पात्र उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की चॉइस का निर्धारण कर सकते हैं और साथ ही जरूरी चरण को भी पूरा कर सकते हैं। इस राउंड के बाद सीट आवंटन परिणाम भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीटों पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल को समय-समय पर अपडेट करते रहें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स समय पर अपलोड और वेरिफाई करें ताकि सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में किसी भी तरह से बाधा ना आए।

बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन, एडिटिंग, सिक्योरिटी डिपॉजिट और चॉइस फिलिंग की सुविधा 18 दिसंबर तक रहेगी। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया, फाइनल सीट अलॉटमेंट, फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों की घोषणा बाद में होगी।

बता दें कि राउंड 2 काउंलिंग के जरिये हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान, निजी अनुदानित मेडिकल कॉलेज और निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा। इसमें एनजीटी यूनिवर्सिटी, बुढेड़ा और अल फलाह यूनिवर्सिटी समेत ढोज गांव के साथ सिविल अस्पतालों से जुड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। नीट पीजी 2025 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम पर्सेंटलाइट हासिल करना जरूरी है। सामान्य और EWS के लिए 50 पर्सेंटाइल, आरक्षित वर्गों के लिए 40वां पर्सेंटाइल और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग से कटऑफ तय हुई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article