एजुकेशन

Haryana Group D CET Result 2024: जारी हुआ एचएसएससी ग्रुप डी सीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट, डाउनलोड करें पीडीएफ लिस्ट

Haryana Group D CET Result 2024, Haryana Group D Result 2024: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीईटी ग्रुप सी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Haryana Group D CET Result 2024: यहां देखें हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा गुप डी सीईटी का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • ग्रुप डी सीईटी की परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को थी।
  • हरियाणा सीईटी की परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल थे।

Haryana Group D CET Result 2024, Haryana Group D Result 2024: एचएसएससी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana Group D CET Result) खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Haryana CET Revised Result) सकते हैं। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में साइट पर उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही एसएससी की ओर से क्वालिफाइड एवं नॉन क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की लिस्ट अलग से घोषित की गई है।

बता दें एचएससी ग्रुप डी की परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से 8.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यहां आप चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13 हजार 536 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Haryana Group D CET Revised Result 2024

  • सबसे पहले एचएसससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Final Result पर क्लिक करें।
  • यहां HSSC Group D Revised Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Haryana Group D CET Result: पीडीएफ में है ये जानकारी

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने क्वालीफाइड और नॉन क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट अलग अलग जारी की थी। लिस्ट में अभ्यर्थयों का REGN NO, Category, Sub Category,PWD Category, CET Marks और रिजल्ट का स्टेटस दिया गया है।

Haryana Group D CET Result: क्या है सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम एक लिखित परीक्षा है। जिसमें सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, इंग्लिश, साइंस, मैथ्स, हिंदी, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article