एजुकेशन

Haryana DElEd: हरियाणा डीलेड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड bseh.org.in से करें डाउनलोड

Haryana DElEd September 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज सितंबर 2025 की डीलेड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। ये एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। पंजीकृत और पात्र छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

हरियाणा डीलेड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (image - i-stock)

Haryana DElEd September 2025 Exam Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज 16 सितंबर 2025 को सितंबर डीलेड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा। ये प्रवेश पत्र माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित और मुक्त विद्यालय) के उन परीक्षार्थियों के लिए हैं जो कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, एडिशनल सब्जेक्ट, mercy chance और अंक में सुधार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

इनमें DElEd (प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा) के प्रथम और द्वितीय वर्ष के नियमित, री-अपीयर और मर्सी चांस के छात्र भी शामिल हैं।

माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं का आयोजन 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

कितने छात्र हैं पंजीकृत

हरियाणा बोर्ड के अनुसार, लगभग 44,575 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 28,523 पुरुष और 16,052 महिला उम्मीदवार हैं।

किस परीक्षा के लिए कितने हैं अभ्यर्थी

  • माध्यमिक (नियमित) परीक्षा के लिए कुल 5,542 अभ्यर्थी
  • वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर नियमित परीक्षा के लिए 4,338 अभ्यर्थी
  • माध्यमिक स्तर पर मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 14,954 अभ्यर्थी
  • मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 19,741 अभ्यर्थी

डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 25 सितंबर से 21 अक्टूबर, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएंगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा में लगभग 23,569 छात्र-अध्यापक शामिल होंगे, जिनमें 15,480 महिलाएं और 8,089 पुरुष शामिल हैं।

जिन दिव्यांग छात्रों को लेखक की आवश्यकता है, उन्हें परीक्षा से कम से कम दो दिन पहले परीक्षा केंद्र अधीक्षक को चिकित्सा प्रमाण और लेखक का विवरण प्रस्तुत करना होगा। लेखक उम्मीदवार से कम उम्र का होना चाहिए और कक्षा 12 से अधिक उत्तीर्ण नहीं होना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article