एजुकेशन

Haryana CET 2022: घोषित हुए हरियाणा सीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 10:37 AM IST

Haryana CET 2022 Result Out: हरियाणा सीईटी परीक्षा परिणाम 2022 जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परिणाम नहीं देखा वह आधिकारिक साइट hssc.gov.in के अलावा यहां डायरेक्ट से रिजल्ट व कटऑफ देख सकते हैं।

Image

हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022

Haryana Staff Selection Commission, HSSC CET Result की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, एचएसएससी ने हरियाणा सीईटी 2022 का रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परिणाम नहीं देखा है, वे यहां से हरियाणा सीईटी रिजल्ट व कटऑफ देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

मनोहर लाल खट्टर ने दिए थे परिणाम जारी होने के संकेत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में रिजल्ट जारी होने के संकेत दिए थे, उन्होंने कहा था कि 'कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के परिणामों के बाद Group-C की नौकरियों की नोटिफिकेशन निकाली जाएगी। हम चाहते हैं कि Group-C की नौकरियां घोषित होने के बाद Group-D का CET हो, ताकि Group-C में चुने गए लोग Group-D परीक्षा के लिए न जाएं।'

हरियाणा सीईटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट 10 जनवरी 2023 को जारी किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड चाहिए। इसे चेक करने और डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक नीचे देखें।

हरियाणा सीईटी 2022 परिणाम ऐसे करें चेक

  • परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर आपको नई साइट पर जाने के लिए क्लिक करना होगा, यहां आपको इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'Click here to download Notice to the Candidates regarding declaration of result of Common Eligibility Test (CET)- 2022, Haryana for examination held on 05 and 06 November, 2022 for Group-C Posts'
  • अब नया पेज आएगा, यहां से परिणाम देखा जा सकता है।
Direct link to check Haryana CET Result 2022

9 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा 5 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जो 17 जिलों के 1,200 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article