एजुकेशन

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay: हर घर तिरंगा अभियान पर ऐसे लिखें शानदार निबंध, क्लास के हीरो कहलाएंगे आप

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay in Hindi on Independence Day 2025 Nibandh: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देशभर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में निबंध लेखन प्रतियोगिता भी शामिल होती है। ऐसे में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर बेहतरीन और प्रभावी निबंध यहां पढ़ सकते हैं।

Image

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay in Hindi (Official Website: harghartiranga.com)

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2025 Essay in Hindi on Independence Day 2025 Nibandh: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और इस मौके पर पूरे देश में देशभक्ति का जोश देखने को मिलता है। स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें निबंध लेखन, भाषण, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख हैं।

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2025 Essay in Hindi: हर घर तिरंगा अभियान निबंध

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य विचार तिरंगे को केवल संस्थागत कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर हर व्यक्ति के घर तक पहुंचाना है। यह अभियान नागरिकों और राष्ट्रध्वज के बीच एक व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। जब हम अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं, तो यह न केवल हमारी देशभक्ति को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है।

इस अभियान के माध्यम से लोगों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके इतिहास और सम्मान से जुड़ी परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। तिरंगा हमारे स्वाभिमान, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है, इसलिए इसे हमेशा सम्मानपूर्वक फहराना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज को क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त स्थिति में कभी प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए और उसे हमेशा अलग, गरिमामय स्थान पर रखना चाहिए।

‘हर घर तिरंगा’ केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का उत्सव है, जो हमें अपने देश की आज़ादी के संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है।

Har Ghar Tiranga Abhiyan

हर घर तिरंगा अभियान

Har Ghar Tiranga Abhiyan Quotes in Hindi

  • 'एकता का हमें पाठ पढ़ाता तीन रंग में रंगा है, हिंदुस्तान की आन-बान और मेरी शान तिरंगा है।'
  • 'देश के लिए शहीद हुए वीरों की गाथाएं गाता है, देश की सीमा पर जब भी, तिरंगा शान से लहराता है।'
  • 'लहराता है नील गगन में ऊंची जिसकी शान है, महज एक झंडा नहीं, तिरंगा देश की पहचान है।'
  • 'राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है; इसका सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करें।'

Har Ghar Tiranga Abhiyan Hindi Essay: हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध

‘हर घर तिरंगा’ स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है और राष्ट्रध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। जैसा कहा गया है— “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारे स्वाभिमान की पहचान है।” हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसी पहल है, जिसमें पूरा देश एक परिवार की तरह जुड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article