एजुकेशन

Happy New Year 2023 Motivational Quotes: इन मोटिवेशनल कोट्स से करें नए साल की शुरुआत, सफलता चूमेगी कदम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 31, 2022, 03:33 PM IST

Happy New Year 2023 Motivational Quotes and Shayari In Hindi: साल खत्म हो रहा है और ज्यादातर स्टूडेंट्स जश्न मे डूब जाएंगे, एक दूसरे को गिफ्ट भी देंगे। लेकिन बतौर विद्यार्थी हम खुद को क्या देते हैं यह बहुत कम लोग सोचते हैं। नया साल आ रहा है, बेशक इस मौके को धूमधाम से मनाइये, लेकिन खुद को प्रेरित करने के लिए कुछ कदम भी उठाइए।

Image

इन मोटिवेशनल कोट्स से करें नए साल की शुरुआत

Happy New Year 2023 Motivational Quotes, Shayari In Hindi: नया साल कुछ घंटों मे शुरू हो जाएगा, ऐसे में सभी ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी होंगी, नए साल को पूरी दुनिया त्योहार की तरह मनाती है। देश विदेश में न्यू ईयर की टाइमिंग अलग हो सकती है लेकिन इसे मनाने का जश्न लगभग एक जैसा ही रहता है। लेकिन जश्न भरे माहौल में हम खुद को क्या देते हैं यह बहुत कम लोग सोचते हैं। नया साल आ रहा है, बेशक इस मौके को धूमधाम से मनाइये, लेकिन बतौर विद्यार्थी हमें खुद को प्रेरित करने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है।

स्टूडेंट्स को इन मोटिवेशनल कोट्स को जरूर पढ़ना चाहिए-

कोशिश करें कि अच्छे से अच्छे माहौल में रहें, क्योंकि एक्सपर्ट के अनुसार, माहौल का आपके व्यक्तित्व पर असर पड़ता है।

अच्छा साचेंगे, अच्छा होगा

बुरा साचेंगे, बुरा होगा

happy new year motivational quotes for students

happy new year motivational quotes for students

न्यू ईयर पर पढ़ाई की स्ट्रेटजी को सुधारने के लिए कदम उठाएं, ध्यान रहे आप वह सब कुछ कर सकतें हैं जो आप चाहते हैं।

नई कामना नया विश्वास

नया कदम और नया एहसास

हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, शुरुआत कही से भी व कभी भी की जा सकती है। ऐसे में इरादों को मजबूत रखें और बार बार कोशिश करते रहें।

हर संभव करेंगे कोशिश, नहीं मानेंगे हार

नए साल पर नए इरादों फिर करें प्रहार

happy new year wishes to teacher

happy new year wishes to teacher

नए साल पर सबसे जरूरी है कि हम अपने लक्ष्यों को न भूलें, हर कदम को संभालकर उठाएं और सोचें कि हम लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं या नहीं।

बीते वर्ष जो हुआ उसे भूल जा

सोच तुझे आगे क्या करना है

हार और दुख बार बार आता है

इस वर्ष लक्ष्य कैसे प्राप्त करें, ये पता करना है।

आप जो सोच सकते हैं वो आप कर सकते हैं, ऐसे में तरक्की के बारे में सोचिए

जब आप अच्छा सोचते हैं सकारात्मक विचार रखते हैं

तो दिव्य शक्तियां भी आपके उन्नति का कारण बनती है

तो क्यों ना इस नव वर्ष हम नए और सकारात्मक विचार को अपनाएं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article