LIVE

Hindi Diwas Speech, Essay, Poem 2024: हिंदी दिवस पर स्कूल में पढ़ें ये स्पीच, कविता और नारे, होगी जमकर तारीफ

आदित्य सिंहUpdated Sep 12, 2025, 14:37 IST
Hindi Diwas Speech, Essay, Poem 2024: हिंदी दिवस पर स्कूल में पढ़ें ये स्पीच, कविता और नारे, होगी जमकर तारीफ

Hindi Diwas Speech, Essay, Poem 2024: हिंदी दिवस पर स्कूल में पढ़ें ये स्पीच, कविता और नारे, होगी जमकर तारीफ

Hindi Diwas Speech, Essay, Poem In Hindi 2024, Hindi Diwas Bhashan, Speech, Nare, Kavita In Hindi: हिंदी ना केवल हमारी राष्ट्रभाषा है बल्कि यह राष्ट्र के अस्मिता व गौरव का (Hindi Diwas Speech In Hindi) प्रतीक है। हिंदी वक्ताओं की ताकत व लेखक का अभिमान है। हिंदी प्रत्येक भारतवासी की शान है। यह ना केवल एक भाषा है बल्कि विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है। यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है। कहा जाता है कि हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके शब्द शब्द में गंगा जैसी पावनता और गगन जैसी व्यापकता है। यह एकमात्र ऐशी भाषा है जिसे जैसे बोलते हैं ठीक वैसे ही लिखा जाता है। हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दुनियाभर में करीब 62 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। वहीं साल 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में करीब 53 करोड़ लोग हिंदी बोलते और लिखते हैं।

Hindi Diwas Speech, Essay, Poem In Hindi 2024: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस: प्रत्येक वर्ष हिंदी के सम्मान में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज से ठीक 71 वर्ष पूर्व 14 सितंबर 1953 में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भाषण, निबंध, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए हिंदी दिवस पर स्पीच, भाषण, निबंध, कविता, स्लोगन, पोस्टर और ड्रॉइंग लेकर आए हैं।

Hindi Diwas Speech, Essay, Poem In Hindi 2024

हिन्दी दिवस पर हम सब मिलकर जश्न मनाएं, हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाएं
भारत में हर भाषा का सम्मान है, पर हिंदी ईश्वर का वरदान है।

SEPT 14, 2024 10:37 IST

Hindi Diwas Speech, Essay In Hindi LIVE: ऐसे करें हिंदी दिवस के भाषण की शुरुआत

Hindi Diwas Speech, Essay In Hindi LIVE अगर आप भी आज यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर स्पीच देने जा रहे हैं, तो उससे पहले हमारे इस लेख पर सरसरी निगाहों से एक नजर अवश्य डालें। यदि आप चाहते हैं कि हिंदी दिवस पर आपका भाषण सुनकर लोग आपके मुरीद हो उठें तो अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी दिवस पर किसी शानदार कोट्स या कविता के साथ करें।
SEPT 14, 2024 09:43 IST

Hindi Diwas Speech In Hindi LIVE: हिंदी दिवस पर भाषण

Hindi Diwas Speech In Hindi LIVE इस दिन का उद्देश्य हिंदी को ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाना है। हिंदी भारत हर के हर जाति समुदाय के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह महज एक भाषा नहीं बल्कि हम भारतीयों की पहचान है।
SEPT 14, 2024 07:38 IST

Hindi Diwas Poem, Speech In Hindi LIVE

एक डोर में सबको जो है बांधती
वह हिंदी है
हर भाषा को जो सगी बहन मानती
वह हिंदी है।
भरी-पूरी हों सभी बोलियां
यही कामना हिंदी है
गहरी हो पहचान आपसी
यही साधना हिंदी है
सौत विदेशी रहे ना रानी
यही भावना हिंदी है
तत्सम, तद्भव, देशी, विदेशी
सब रंगों को अपनाती
जैसे आप बोलना चाहें
वही मधुर, वह मन भाती।
- गिरिराज कुमार माथुर
SEPT 14, 2024 06:34 IST

Hindi Diwas Speech, Poem In Hindi LIVE: कुछ इस तरह शुरू करें हिंदी दिवस पर भाषण

Hindi Diwas Speech, Poem In Hindi LIVE आदरणीय प्राधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य सभा में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथिगण, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों। आज हम सभी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में यहां एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
SEPT 14, 2024 06:07 IST

Hindi Diwas Speech, Poem In Hindi LIVE: एक डोर में सबको जो है बांधती

एक डोर में सबको जो है बांधती
वह हिंदी है
हर भाषा को जो सगी बहन मानती
वह हिंदी है।
भरी-पूरी हों सभी बोलियां
यही कामना हिंदी है
गहरी हो पहचान आपसी
यही साधना हिंदी है
सौत विदेशी रहे ना रानी
यही भावना हिंदी है
तत्सम, तद्भव, देशी, विदेशी
सब रंगों को अपनाती
जैसे आप बोलना चाहें
वही मधुर, वह मन भाती।
- गिरिराज कुमार माथुर
SEPT 14, 2024 05:57 IST

Hindi Diwas Poem, Kavita In Hindi LIVE: अभिनंदन अपनी भाषा का

अभिनंदन अपनी भाषा का
करते हैं तन-मन से वंदन, जन-गण-मन की अभिलाषा का
अभिनंदन अपनी संस्कृति का, आराधन अपनी भाषा का।
यह अपनी शक्ति सर्जना के माथे की है चंदन रोली
माँ के आँचल की छाया में हमने जो सीखी है बोली
यह अपनी बँधी हुई अंजुरी ये अपने गंधित शब्द सुमन
यह पूजन अपनी संस्कृति का यह अर्चन अपनी भाषा का।
अपने रत्नाकर के रहते किसकी धारा के बीच बहें
हम इतने निर्धन नहीं कि वाणी से औरों के ऋणी रहें
इसमें प्रतिबिंबित है अतीत आकार ले रहा वर्तमान
यह दर्शन अपनी संस्कृति का यह दर्पण अपनी भाषा का।
यह ऊँचाई है तुलसी की यह सूर-सिंधु की गहराई
टंकार चंद वरदाई की यह विद्यापति की पुरवाई
जयशंकर की जयकार निराला का यह अपराजेय ओज
यह गर्जन अपनी संस्कृति का यह गुंजन अपनी भाषा का।
- सोम ठाकुर
SEPT 14, 2024 05:20 IST

Hindi Diwas Speech, Poem In Hindi LIVE: कब मनाया जाता है हिंदी दिवस

Hindi Diwas Speech, Poem In Hindi LIVE हिंदी भाषा को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। यही वजह है कि हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
SEPT 13, 2024 21:22 IST

Hindi Diwas Speech In Hindi LIVE: भाषण में इस बात का करें जिक्र

Hindi Diwas Speech In Hindi LIVE बता दें आज से ठीक 71 वर्ष पूर्व 14 सितंबर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
SEPT 13, 2024 21:08 IST

Hindi Diwas Par Kavita LIVE: हिंदी दिवस पर कविता

Hindi Diwas Par Kavita
मेरी भाषा में तोते भी राम-राम जब कहते हैं।
मेरे रोम-रोम से मानो सुधा स्रोत तब बहते हैं।
सब कुछ छूट जाय मैं अपनी भाषा कभी न छोडूँगा।
वह मेरी माता है उससे नाता कैसे तोडूंगा।

कभी अकेला भी हूँगा मैं तो भी सोच न लाऊंगा।
अपनी भाषा में हिन्दी के गीत वहां पर गाऊँगा।
मुझे एक संगिनी वहां पर अनायास मिल जायेगी।
मेरे साथ प्रतिध्वनि देगी, हृदय कमल खिल जायेगी।
-मैथिलीशरण गुप्त
SEPT 13, 2024 21:01 IST

Hindi Diwas Speech In Hindi LIVE: ऐसे करें भाषण की शुरुआत

Hindi Diwas Speech In Hindi LIVE माननीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और मेरे मित्रों आप सभी को हिंदी दिवस की बधाई। इसके साथ ही आप अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। ध्यान रहे भाषण के दौरान हिंदी दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भूलें।
SEPT 13, 2024 20:49 IST

Hindi Diwas Quotes, Speech In Hindi LIVE: इस कोट्स के साथ शुरू करें भाषण

  • राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की शीघ्र उन्नति के लिए आवश्यक है - महात्मा गांधी
  • हिन्दी भाषा के लिए मेरा प्रेम सब हिन्दी प्रेमी जानते हैं - महात्मा गांधी
SEPT 13, 2024 20:22 IST

History of Hindi Diwas 2024 LIVE: हिंदी दिवस का इतिहास

हिंदी भाषा को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। यही वजह है कि हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था।
SEPT 13, 2024 20:11 IST

Hindi Diwas 2024 LIVE: हिंदी दिवस के कोट्स

हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है,
जो अ अनपढ़ से शुरू होकर
ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है
SEPT 13, 2024 19:37 IST

Hindi Diwas 2024 LIVE: हिंदी दिवस पर महान हस्तियों के कोट्स

“हिंदी ही हमारी संस्कृति की सच्ची पहचान है।” - मुंशी प्रेमचंद
प्रेमचंद

“भाषा वही जीवित रहती है, जो अपने समाज को जीवंत बनाए रखे।” - महादेवी वर्मा

“हिंदी में वह शक्ति है, जो देश को एक सूत्र में पिरो सकती है।” - मैथिलीशरण गुप्त

“हिंदी भाषा नहीं, यह आत्मा है भारतीयता की।” - रामधारी सिंह दिनकर

“हिंदी भाषा का हर शब्द हमारे दिल से जुड़ा है।” - सुभद्रा कुमारी चौहान
SEPT 13, 2024 19:08 IST

Hindi Diwas 2024 Quotes LIVE: अपने भाषण की शुरुआत इन स्लोगन से करें

“हिंदी है हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा।”

“हिंदी केवल भाषा नहीं, यह हमारी पहचान है।”

“हिंदी का सम्मान, देश का सम्मान।”

“हिंदी बोले, हिंदी लिखे, हिंदी से जुड़ें।”

“जिस राष्ट्र की भाषा नहीं, उसका कोई अस्तित्व नहीं।”
SEPT 13, 2024 17:36 IST

Hindi Diwas 2024 Live - हिंदी दिवस पर निबंध pdf या स्पीच देते समय कहें

हिंदी दिवस के अवसर पर मुझे बोलने का मौका देने के लिए धन्यवाद!
'माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय अध्यापकगण और मेरे मित्रों' आप सभी को हिंदी दिवस की बधाई। फिर जोरदार शब्दों से करें शुरुआत
हिंदी एक ऐसी भाषा जिसे न सिर्फ भारत की प्रमुख भाषा का दर्जा प्राप्त है बल्कि विदेशों में भी इस भाषा को बोला, समझा व पहचाना जाता है।
हिंदी एक ऐसी भाषा जिसका दिन पर दिन विस्तार हो रहा है, साहित्य, कला, संगीत, और फिल्म उद्योगों में हिंदी भाषा का सबसे ज्यादा योगदान है।
SEPT 13, 2024 17:28 IST

HIndi Diwas 2024 Poem Live - गिरिजाकुमार माथुर की कविता, जो कर दें मंत्रमुग्ध

हिंदी दिवस 2024 के अवसर पर हिंदी में सुनाएं यह सुंदर कविता, मंत्रमुग्ध हो जाएगा सभा:-
एक डोर में सबको जो है बांधती
वह हिंदी है
हर भाषा को जो सगी बहन मानती
वह हिंदी है।

भरी-पूरी हों सभी बोलियां
यही कामना हिंदी है
गहरी हो पहचान आपसी
यही साधना हिंदी है

सौत विदेशी रहे ना रानी
यही भावना हिंदी है
तत्सम, तद्भव, देशी, विदेशी
सब रंगों को अपनाती

जैसे आप बोलना चाहें
वही मधुर, वह मन भाती।

हिंदी दिवस पर कविता ! hindi diwas par कविता
SEPT 13, 2024 17:00 IST

Hindi Diwas Par कविता Live - अटल बिहारी वाजपेई की हिंदी दिवस पर शानदार कविता

हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इस 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा, पढ़ें अटल बिहारी वाजपेई की हिंदी दिवस पर शानदार कविता:-

गूंजी हिन्दी विश्व में
स्वप्न हुआ साकार
राष्ट्र संघ के मंच से
हिन्दी का जयकार
हिंदी का जयकार
हिन्दी हिन्दी में बोला

देश स्वभाषा प्रेम
विश्व अजरज में डोला
कह कैदी कविराय
मेम की माया टूटी
भारत माता धन्य
स्नेह की सरिता फूटी!
SEPT 13, 2024 16:47 IST

Hindi Diwas 2024 Live - हिंदी भाषा पर अमिताभ ने कही थी यह बड़ी बात

केबीसी की भाषा हिंदी है
इसलिए मैं हिंदी में बोलता हूं
अगर यह युवा पीढ़ी को हिंदी बोलने के लिए प्रोत्सा​हित करता है, तो यह अच्छा है। - अमिताभ बच्चन
SEPT 13, 2024 16:21 IST

Hindi Diwas Speech Quotes in Hindi Live - हिंदी भाषा नहीं भावना है

Hindi Diwas Famous Quotes - हिंदी भाषा नहीं भावना है, पढ़ें हिंदी दिवस पर फेसम कोट्स
मैं दुनिया में सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं,
पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो
यह मैं सह नहीं सकता - आचार्य विनोबा भावे