एजुकेशन

AISHE Report 2026: भारत में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ा, 4.5 करोड़ से ज्यादा युवा कर रहे हैं कॉलेज-यूनिवर्सिटी में पढ़ाई

AISHE Report 2026: शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2026 की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पता चला है कि पहली बार 4.5 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।

Image

AISHE Report 2026

AISHE Report 2026: शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2026 की रिपोर्ट जारी की है। आंकड़े बता रहे हैं कि देश में उच्च शिक्षा का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। पहली बार 4.5 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। यानी अब पहले से कहीं ज्यादा युवा डिग्री, प्रोफेशनल कोर्स और टेक्निकल पढ़ाई की तरफ जा रहे हैं। इस बार रिपोर्ट में सबसे अच्छी बात ये है कि लड़कियां तेजी से आगे आ रही हैं। उच्च शिक्षा में महिलाओं का GER 31.2 तक पहुंच गया है। इसका मतलब है स्कूल के बाद अब बहुत सारी छात्राएं कॉलेज जा रही हैं। गांव और छोटे शहरों से भी लड़कियों की संख्या बढ़ी है। इसकी वजह स्कॉलरशिप, कॉलेजों की बेहतर पहुंच और घर वालों की सोच में बदलाव है।

STEM कोर्स में भी बढ़ा क्रेज

Science, Technology, Engineering और Maths वाले कोर्स की डिमांड बहुत बढ़ी है। 2014-15 में इन कोर्स में 91.5 लाख बच्चे थे, जो अब 1.02 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। सबसे खास बात - STEM में लड़कियों की हिस्सेदारी 38.4% से बढ़कर 44% हो गई है। अब छात्राएं भी इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, AI जैसी फील्ड में खुलकर जा रही हैं।

SC, ST, OBC छात्रों की संख्या भी बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में:

  • SC छात्रों का नामांकन: 69.72 लाख
  • ST छात्रों का नामांकन: 28.83 लाख
  • OBC छात्रों का नामांकन: 1.80 करोड़

सिर्फ संख्या ही नहीं, इनका GER भी सुधरा है।

SC का GER 18.9 से बढ़कर 27.8 हुआ और ST का 13.5 से बढ़कर 22.8 हो गया।

रिपोर्ट क्या कहती है?

आसान भाषा में समझें तो भारत में उच्च शिक्षा अब ज्यादा लोगों तक पहुंच रही है। ये सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रही। लड़कियों और वंचित वर्गों की बढ़ती भागीदारी दिखाती है कि अब हर घर का बच्चा कॉलेज, करियर और रिसर्च के बारे में सोच रहा है। मतलब देश के युवा अब पढ़ाई को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article