एजुकेशन

Punjab PSSSB Recruitment 2026: 681 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर पदों पर निकली भर्ती, 10 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Punjab Craft instructor Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर (Craft Instructor) के 681 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है।

Image

पंजाब में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 681 पदों पर भर्ती

Punjab Craft instructor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर (Craft Instructor) के 681 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जारी इस नोटिफिकेशन में कुल रिक्तियों की जानकारी दी गई है। बोर्ड ने बताया है कि विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी, जिसमें ट्रेडवार पदों का ब्योरा, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भर्ती पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तहत विभिन्न ट्रेडों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि का ऐलान विस्तृत अधिसूचना के साथ किया जाएगा।

कैसे होगा चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और आवश्यक होने पर मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकता है। हालांकि अंतिम चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। यह भर्ती पंजाब में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसे में आईटीआई, डिप्लोमा और संबंधित तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें। बिना पात्रता पूरी किए आवेदन करने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article