Guwahati School Closed Today, School Closed In Guwahati, Assam: असम के गुवाहटी शहर में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वोत्तर भारत का यह प्रमुख शहर हर साल मानसून के दौरान भारी वर्षा का सामना करता है, लेकिन इस बार बारिश की तीव्रता और निरंतरता ने सामान्य जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में प्रशासन ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल कॉलेजों को आज यानी 20 अप्रैल को बंद करने का निर्देश दिया है। ध्यान रहे प्रशासन का यह आदेश शहर के सभी सरका और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
राजधानी दिल्ली में मौसम
आज 20 अप्रैल को दिल्ली में मौसम के आंशिक रूप से बादलों से घिरे रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 39°C से 41°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के करीब रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 1.6°C से 3.0°C तक अधिक दर्ज किया जा सकता है। हवाओं की दिशा मुख्यतः पश्चिमी रहने की संभावना है।
यूपी में भीषण गर्मी करेगी परेशान
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है और तेज धूप लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। गर्म हवाओं और लू के कारण मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। आने वाले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बढ़ती गर्मी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। लगातार चल रही शुष्क पछुआ हवाएं वातावरण में नमी को कम कर रही हैं, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। इसके साथ ही आंतरिक महाराष्ट्र के ऊपर बने प्रति-चक्रवाती दबाव के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
