एजुकेशन

GSEB SSC Result 2023 Date and Time: खत्म हुआ गुजरात बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, वेबसाइट gseb.org पर हो रहा जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 23, 2023, 02:47 PM IST

Gujrat Board, GSEB SSC Result 2023 Date and Time: गुजरात बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का समय नजदीक आ गया है और जल्द ही 25 मई को गुरुवार सुबह 8 बजे परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट gseb.org की मदद से उम्मीदवार अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं।

Image

GSEB SSC गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2023

GSEB SSC Gujrat Board Result 2023 Date and Time: गुजरात बोर्ड की ओर से आने वाली 25 मई को बोर्ड परीक्षा रिजल्ट (GSEB SSC Result 2023) की घोषणा की जाने वाली है। गुजरात बोर्ड परीक्षा के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org की मदद से सुबह 8 बजे घोषित कर दिया जाएगा। एक बार लिंक एक्टिव हो जाने के बाद परीक्षा का हिस्सा रहे उम्मीदवार अपने परिणामों को चेक कर सकेंगे। इस साल GSEB SSC परीक्षा 2023 का आयोजन 14 मार्च से 28 मार्च 2023 के बीच किया गया था।

गुजरात बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक रखा गया था और गुजरात बोर्ड के परिणाम के संबंध में जो नोटिस जारी हुआ है उसको उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक कर सकते हैं।

गुजरात बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से जुड़ा नोटिस - GSEB SSC Result 2023 Notice

How to check GSEB SSC Result: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

इसके बाद दिखने वाले होम पेज पर GSEB SSC Result 2023 के लिंक को एक्टिव करने के बाद क्लिक करें।

लॉग इन क्रेडेंशियल को दर्ज करें जिसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसकी कॉपी अपने पास रखें।

साल 2022 में परीक्षा देने वाले कुल मिलाकर 7,72,771 छात्रों में से 5,03,726 उम्मीदवारों ने परीक्षा को पास किया था और पास प्रतिशत 65.18 फीसदी दर्ज किया गया था। सूरत जिले में सबसे ज्यादा 75.64 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज हुआ था जबकि पाटन जिले में यह आंकड़ा 54 फीसदी से ज्यादा का था।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article