गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल
GUJCET 2026 Exam: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर ने GUJCET 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 29 मार्च, 2026 को आयोजित किया जाएगा, बता दें, उस दिन रविवार पड़ेगा। जो लोग इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से पूरा शेड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम के ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप AB के छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा।
GUJCET, गुजरात में क्लास 12 (साइंस) के बाद डिग्री इंजीनियरिंग और डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए एक ज़रूरी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है। यह परीक्षा राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा जारी सरकारी प्रस्ताव के अनुसार 2017 से हर साल आयोजित की जा रही है।
GUJCET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म और इन्फॉर्मेशन बुकलेट
GUJCET 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म और इन्फॉर्मेशन बुकलेट जल्द ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – www.gseb.org पर जारी किए जाएंगे।
जारी होगी प्रेस रिलीज
गुजरात बोर्ड फॉर्म जमा करने और फीस पेमेंट की तारीखों की घोषणा करते हुए एक अलग प्रेस रिलीज जारी करेगा।
GUJCET 2026 परीक्षा का समय और सेंटर
यह परीक्षा राज्य भर के जिला-स्तरीय सेंटरों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
GUJCET 2026 परीक्षा पैटर्न
प्रश्न पत्र में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी से मल्टीपल-चॉइस प्रश्न (MCQs) होंगे।
हर विषय के लिए जवाब मार्क करने के लिए एक अलग OMR आंसर शीट होगी।
परीक्षा का माध्यम
छात्र GUJCET 2026 की परीक्षा गुजराती, अंग्रेजी या हिंदी में दे सकते हैं, क्योंकि प्रश्न पत्र तीनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। GUJCET 2026 परीक्षा गुजरात के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।