एजुकेशन

Gujarat TET 2 Result 2023: जारी हुआ गुजरात टीईटी पेपर 2 का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 09:18 PM IST

Gujarat TET 2 Result 2023 Declared: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Gujarat TET 2 Result 2023: यहां देखें गुजरात टीईटी पेपर 2 का रिजल्ट

Gujarat TET 2 Result 2023 Declared: गुजरात टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर (Gujarat TET 2 Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें इस बार गुजरात टीईटी पेपर 2 की परीक्षा 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 2 लाख 37 हजार 700 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण (Gujarat TET Paper 2 Result) करवाया था। जिसमें से कुल 27 हजार 450 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर (Gujarat TET Result) सकते हैं।

Gujarat TET Paper 2 Result: यहां चेक करें टीईटी का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Gujarat TET 2 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • सफल उम्मीदवारों की पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो आप सफल माने जाएंगे।

Gujarat TET Result 2023: शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले छात्र राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article