एजुकेशन

GSEB HSC Result 2024: आज जारी होगा गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट, नोट कर लें टाइम

GSEB HSC Result 2024 Date and Time: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

GSEB HSC Result 2024 Date

GSEB Gujarat Board HSC Result 2024 Date and Time: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एचएससी यानी (GSEB HSC Result 2024) कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम, जनरल स्ट्रीम, वोकेशनल स्ट्रीम, GUJCET 2024 और संस्कृत मीडियम का रिजल्ट कल यानी 9 मई (Gujarat Board HSC Result 2024) को किया जाएगा। गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा सुबह 9 बजे की जाएगी। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

GSEB HSC Science Result 2024: मार्च में हुई थी परीक्षा

गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। वहीं, 27 मार्च को 12वीं साइंस स्ट्रीम की प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और अब बोर्ड इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 6,30,352 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें, कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए 1,32,073, 12वीं सामान्य स्ट्रीम के लिए 4,98,279 और GUJCET के लिए 1,37,700 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

How to download GSEB HSC Result 2024

  • गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • फिर गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB HSC Result 2024: बीते साल ऐसा था रिजल्ट

साल 2023 में गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 2 मई को जारी किया गया था। बीते साल 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 65.58 % दर्ज किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article