National Testing Agency, NTA Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) Result 2023 जारी करने की तैयारी कर ली गई है, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जीपीएटी परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज 27 जून को जारी किया जा सकता है, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट यानी gpat.nta.nic.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। इस रिजल्ट को सबसे तेज देखने के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी बने रह सकते हैं।
NTA GPAT Result 2023 Expected Date
विशेषज्ञ के अनुसार, जीपीएटी परीक्षा 2023 रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी लगभग हो चुकी है और कभी भी इन रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, एजेंसी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीद है कि एनटीए जल्द ही नतीजों की तारीख और समय की घोषणा कर देगा।
NTA GPAT Result 2023: How to Download
- आधिकारिक वेबसाइट यानी gpat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'GPAT 2023 परिणाम'। (जारी होने के बाद)
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- आपका GPAT 2023 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
NTA GPAT Exam Date 2023
एनटीए ने 22 मई, 2023 को GPAT 2023 आयोजित किया था। 1 जून को, NTA GPAT PROVISIONAL ANSWER KEY जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 3 जून, 2023 तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। अब, उम्मीदवार GPAT 2023 RESULTS का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणामों के साथ, NTA GPAT 2023 Final Answer Key भी जारी करेगा।
