एजुकेशन

Goa Board 10th Result 2024: कल इतने बजे जारी होगा गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, gbshse.in पर डायरेक्ट करें चेक

Goa Board SSC 10th Result 2024 Date: गोवा बोर्ड एवं सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (GBSHSE) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी GBSHSE Goa Board SSC Result 2024 कल यानी 15 मई 2024 को जारी हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे। गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करना होगा।

Image

गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

Goa Board SSC 10th Result 2024 Date: गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। गोवा बोर्ड एवं सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (GBSHSE) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी GBSHSE Goa Board SSC Result 2024 कल यानी 15 मई 2024 को जारी हो जाएगा। गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट की घोषणा शाम 5:30 बजे होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे। गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करना होगा।

गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

Goa Board SSC Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Check Latest Result 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब GBSHSE Class 10th SSC Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Goa Board 10th Result 2024: 19000 से ज्यादा छात्र

गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 19000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, कुल साल कुल 19,557 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें से 9,814 गर्ल्स और 9,743 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा।

गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र ई-मार्कशीट प्रिंट जरूर ले लें। इसी ई-मार्कशीट की मदद से छात्र आगे की कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्कूल से प्राप्त होगी। स्कूल से प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के बाद ही मार्कशीट दी जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article