एजुकेशन

Goa Board Time Table 2023: जारी हुई गोवा बोर्ड की डेटशीट, gbshse.in वेबसाइट GBSHSE HSSC और SSC परीक्षा डेट जारी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 10, 2023, 08:26 PM IST

Goa Board Exam Time Table 2023: गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी कर दी गई है। हाल में जारी GBSHSE डेट शीट 2023 के अनुसार, SSC परीक्षा 1 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि HSSC परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होंगी।

Image

गोवा बोर्ड परीक्षा 2023

Photo : iStock

Goa Board Exam Date Sheet 2023: गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की गई है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, SSC यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा और जीबीएसएचएसई यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट-gbshse.in पर एक साथ जारी की गई हैं। GBSHSE डेट शीट 2023 के अनुसार, SSC परीक्षाएं 1 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि HSSC परीक्षाएं 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

छात्र गोवा बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे डेट शीट पीडीएफ ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए कार्यक्रम को भी चेक कर सकते हैं।

गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम टेबल - Goa board Class 12th date sheet PDF

Goa Board Date Sheet 2023 Class 12th: डेटविषय
15 मार्च 2023अंग्रेजी भाषा
17 मार्च 2023लेखा, भौतिकी, इतिहास
18 मार्च 2023राजनीति विज्ञान
20 मार्च 2023गणित
21 मार्च 2023रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडीज
24 मार्च 2023कंप्यूटर साइंस
27 मार्च 2023जीव विज्ञान, अर्थ शास्त्र
29 मार्च 2023हिंदी भाषा
उम्मीदवार नीचे गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं और ऊपर कक्षा 12वीं की पूरी डेट शीट को पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं।

गोवा बोर्ड परीक्षा 10वीं का टाइम टेबल - Goa board Class 10th date sheet PDF

Goa Board Date Sheet 2023 Class 10th: डेटविषय
1 अप्रैल 2023पहली लेंग्वेज का पेपर
3 अप्रैल 2023तीसरी लेंग्वेज का पेपर
5 अप्रैल 2023गणित
10 अप्रैल 2023दूसरी भाषा
12 अप्रैल 2023विज्ञान
15 अप्रैल 2023सामाजिक विज्ञान, इतिहास और सामाजिक विज्ञान
GBSHSE ने प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट्स भी जारी कर दी हैं, SSC प्रैक्टिकल परीक्षा 1 मार्च से आयोजित की जाएंगी जबकि HSSC प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से और NSQF प्रैक्टिकल परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होंगी।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article