GK Quiz On Independence Day 2026: इस बार भारतवर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (GK Quiz On Independence Day 2026) रहा है। यही वह दिन है जब भारत देश लगभग 200 वर्षों बाद अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों से मुक्त (Independence Day GK Question) हुआ था। देशभर में इसे राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता है। यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस वर्ष देशभर में स्वतंत्रता दिवस की एक अलग धूम देखने को मिल रही है। प्रत्येक राज्य जिले, शहर व गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरा देश तिरंगामय हो गया है, हर तरफ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि विदेश में तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी? यहां हम आपके लिए इंडिपेंडेंस डे के कुछ क्विज क्वेश्चन लेकर आए हैं। यदि आप इन सभी प्रश्नों का जवाब दे देते हैं तो हम आपको जीके का धुरंधर मान जाएंगे।
GK Quiz On Independence Day 2026
प्रश्न 1: ‘करो या मरो’ का नारा किस आंदोलन से जुड़ा था?
उत्तर: भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न 2: भारतीय संविधान में ‘गणराज्य’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: राष्ट्राध्यक्ष वंशानुगत नहीं होगा
प्रश्न 3: संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
उत्तर: बी. एन. राव
प्रश्न 4: पूना पैक्ट, 1932 मुख्य रूप से किनके बीच समझौते से संबंधित था?
गांधी और डॉ. बी. आर. आंबेडकर
प्रश्न 5: भारत के वर्तमान राष्ट्रध्वज तिरंगे को संविधान सभा ने कब अपनाया था?
उत्तर: 22 जुलाई 1947
प्रश्न 6: भारतीय तिरंगे के डिजाइन का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर: पिंगली वेंकैया
प्रश्न 7: तिरंगे के बीच में बने अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?
उत्तर: 24
प्रश्न 8: विदेश में तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
उत्तर; मैडम भीकाजी कामा
प्रश्न 9: किस आंदोलन के दौरान गांधीजी ने नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी मार्च किया था?
उत्तर: सविनय अवज्ञा आंदोलन
प्रश्न 10: भारत में राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया किस अनुच्छेद में दी गई है?
उत्तर: अनुच्छेद 61
यहां हम आपके लिए 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनरल नॉलेज के कुछ सवाल लेकर आए हैं। यहां आप देख सकते हैं।
