इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ Digital Literacy & New Media का फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 9, 2025, 01:49 PM IST
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने AICTE–ATAL Faculty Development Program की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य रिसर्चर्स, स्टूडेंट्स और कॉलेज के टीचर्स के ज्ञान, स्किल और प्रोफेशनल क्षमता को बेहतर करना है।
IP University
ATAL Faculty Development Program (FDP): गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) ने 09 से AICTE–ATAL Faculty Development Program (FDP) की शुरुआत की है, जिसकी थीम है-Digital Literacy and New Media: A Pathway to Viksit Bharat @2047। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रिसर्चर्स, स्टूडेंट्स और टीचर्स की स्किल्स को बढ़ाना है। इस FDP में देशभर के टॉप-टियर इंस्टीट्यूट्स से एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है जिसमें JNU (दिल्ली), KIIT (भुवनेश्वर), बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (अहमदाबाद), सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (कोलकाता), विश्व भारती यूनिवर्सिटी (प. बंगाल), और PTI के सीनियर प्रोफेशनल्स शामिल हैं। कार्यक्रम में ये सभी अपने अनुभव से पार्टिसिपेंट्स को नई सीख देंगे।
छह दिवसीय कार्यक्रम
इस 6 दिवसीय प्रोग्राम में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (लखनऊ), भारथियर यूनिवर्सिटी (कोयंबटूर), SRM (चेन्नई), IP University (दिल्ली) और दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों के 35+ प्रतिभागी शामिल हुए हैं। ये FDP उन सभी के लिए एक छात्रों के लिए एक अवसर है जो अपने रिसर्च, करियर और स्किल्स को डिजिटल युग में आगे ले जाकर और निखारना चाहते हैं।
इस एफडीपी में सभी प्रतिभागी एक्सपर्ट्स के सेशन, चर्चाओं और वर्कशॉप्स में जुड़ेंगे। इससे प्रतिभागियों को नयी डिजिटल टेक्नोलॉजी और मीडिया से जुड़ी अपनी पढ़ाई, रिसर्च और प्रोफेशनल काम में मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम कुलपति, पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा के गाइडेंस में किया जा रहा है। प्रोग्राम के कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी USMC के डीन प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी और को-कोऑर्डिनेटर डॉ. सचिन भारती संभाल रहे हैं।