Noida School Timings Changed News in hindi: बड़ी खबर! यूपी में कोहरे की चादर लगातार मोटी और घनी होती जा रही है। कंपकपाती ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल के छात्रों के आने जाने के समय में बदलाव कर दिया गया है। जानें अब कब से खुलेंगे स्कूल, क्या है Noida School Timings News
सुबह 9 बजे से शुरू होगा स्कूल, Noida School Time Change
गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल मंगलवार यानी 17 दिसंबर से सुबह 9 बजे से खुलेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्य को आज 16 दिसंबर को पत्र भेजा है।
Noida School Timings News
कड़ाके की ठंड और कोहरे (Cold Wave) को देखते हुए जिला अधिकारी ने ये फैसला लिया है, जिसके तहत कल यानी 17 दिसंबर से ही बच्चों को 9 बजे स्कूल पहुंचना होगा, इससे पहले स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को बाध्य नहीं किया जा सकता है।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, अगली सूचना तक नया स्कूल समय सुबह 9 बजे होगा। नया समय 17 दिसंबर से प्रभावी होगा। आदेश के बाद, कई स्कूलों ने छात्रों के पंजीकृत फोन नंबरों पर इस बदलाव के बारे में सूचना भेजी है।

डीएम का आदेश
Grap III Restrictions in Delhi-NCR
बता दें, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र वर्तमान में गंभीर प्रदूषण स्तर से भी जूझ रहा है, आज ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) से जुड़ी खबर आई थी कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त उपाय किए जा रहे हैं। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के स्कूल और कॉलेज कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड कक्षाएं चला सकेंगे।
