एजुकेशन

GATE 2026 Admit Card: गेट 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड की तिथि स्थगित, gate2026.iitg.ac.in पर जल्द

GATE 2026 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की तारीख जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

GATE 2026 Admit Card: यहां डाउनलोड कर सकेंगे गेट 2026 का एडमिट कार्ड

GATE 2026 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी गुवाहाटी) जल्द ही इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हॉल टिकट पहले ही जारी होने वाले थे, लेकिन आईआईटी गुवाहाटी ने आज यानी 2 जनवरी को जीएटी 2026 की वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों को सूचित किया कि एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी गई है। प्रवेश पत्र जारी करने की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थ आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE 2026 Exam Date

बता दें GATE 2026 परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परिणाम 19 मार्च, 2026 को घोषित किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्ती नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE 2026 Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GATE Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Gate Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर विजिट करते रहें। प्रवेश पत्र जारी होते ही सबसे पहले यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article