एजुकेशन

GATE 2023 Result: जारी हुआ गेट परीक्षा रिजल्ट, डाउनलोड लिंक gate.iitk.ac.in पर करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 16, 2023, 07:30 PM IST

GATE 2023 Result: गेट एग्जाम का रिजल्ट आईआईटी कानपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in की मदद से घोषित हो गया है। यहां दी गई प्रक्रिया का उपयोग करते हुए गेट परीक्षा के उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य अपडेट्स को भी चेक किया जा सकता है।

Image

गेट परीक्षा 2023 रिजल्ट हुआ जारी

Photo : iStock

GATE 2023 Result Download: आईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2023) के परिणामों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गेट का रिजल्ट शाम 4 बजे के बाद जारी किया गया है लेकिन फिलहाल चेक करने पर वेबसाइट पर उम्मीदवारों को एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। आईआईटी उम्मीदवार आवेदन पोर्टल gate.iitk.ac.in पर लॉग इन कर अपने स्कोर को देख सकते हैं।

आईआईटी परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। GATE प्रोविजनल आंसर की 21 फरवरी को रिलीज हुई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 25 फरवरी को बंद की गई थी। इसके अलावा फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ जारी होने की उम्मीद है।

गेट रिजल्ट आज यानी 16 मार्च को उपलब्ध कराए जाने वाला है और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 21 मार्च को जारी किए जाएंगे। गेट एग्जाम का परिणाम चेक करने के स्टेप्स को यहां पर चेक किया जा सकता है।

How to Download Gate 2023 Result: गेट 2023 रिजल्ट कैसे चेक करें

गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।

पूछे गए विवरण का उपयोग कर एप्लिकेशन पोर्ट पर लॉग इन कर लें।

गेट रिजल्ट को चेक करें और इसको डाउनलोड भी कर लें।

इसके अलावा बता दें कि आवेदकों की संख्या के मामले में GATE देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इस साल करीब 6.8 लाख उम्मीदवारों ने कई अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा में हिस्सा लिया था। सभी आधिकारिक जानकारियों को लेकर भी आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article