एजुकेशन

GATE 2023: इस तारीख को आएगा गेट एग्जाम का रिजल्ट, वेबसाइट कर लें नोट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 12, 2023, 07:50 PM IST

GATE 2023, GATE Result 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या गेट 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था।

Image

GATE 2023 Result

Photo : iStock

GATE 2023, GATE Result 2023 Date: गेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या गेट 2023 (GATE 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

GATE Exam 2023: किस तारीख को हुई परीक्षा

आईआईटी कानपुर की ओर से गेट एग्जाम का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। बता दें कि गेट फाइनल आंसर-की भी रिजल्ट के साथ जारी किया जा सकता है।

GATE Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, गेट परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, स्कोरकार्ड 21 मार्च को वेबसाइट पर अपलोड होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download GATE Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • फिर गेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी गेट रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।
GATE 2023: यहां मिलेगा दाखिला

गेट परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सहित विभिन्न अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। गेट रिजल्ट 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article